scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशमोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बालेंद्र शाह ‘बालेन’ को शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के पारस्परिक हित में भारत-नेपाल संबंधों को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने के वास्ते उत्साहित हैं।

नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के. पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेन ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक हित में भारत-नेपाल मित्रता एवं सहयोग को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ निकटता से काम करने के वास्ते उत्साहित हूं।’’

रैपर ने नेता बने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के 35 वर्षीय नेता ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के ‘शुभ मुहूर्त’ में शपथ ली।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments