scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, 27 मार्च (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी को बृहस्पतिवार को खुराई अंगोम लीकाई इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने यह भी बताया कि चुराचांदपुर जिले में एक सशस्त्र संगठन के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है तथा उसके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल और मैगजीन जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को कुकी नेशनल फ्रंट (केएनएफ) के एक सक्रिय सदस्य को चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग से गिरफ्तार किया गया।

केएनएफ सहित दो प्रमुख कुकी-ज़ो समूहों ने पिछले साल सरकार के साथ संचालन निलंबन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत, समूहों ने मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों से शिविरों को स्थानांतरित करने और राज्य में स्थायी शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए समाधान तलाशने पर सहमति व्यक्त करना प्रमुख हैं।

इस बीच, बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ के बाद चुराचांदपुर जिले के नजदीकी पहाड़ी इलाकों से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया।

मणिपुर में तीन मई 2023 में मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments