scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईरान से कोई कच्चा तेल नहीं खरीदा: रिलायंस इंडस्ट्रीज

ईरान से कोई कच्चा तेल नहीं खरीदा: रिलायंस इंडस्ट्रीज

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरान से कोई कच्चा तेल नहीं खरीदा है।

रिलायंस ने बयान में ईरान से तेल खरीदने की खबरों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया।

कंपनी ने कहा कि वह ‘‘ईरान से कच्चे तेल की खरीद से संबंधित हाल के मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करती है।’’

रिलायंस ने कहा कि कंपनी ने अमेरिका के ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के बाद से उसने ईरान से कच्चा तेल नहीं खरीदा है। ये प्रतिबंध ईरान-इजराइल युद्ध के बाद कीमतों पर पड़े दबाव को कम करने के लिए हटाये गए हैं।

सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ईरानी तेल की खरीद फिर से शुरू करना तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहारिकता पर आधारित होगा।

ऐतिहासिक रूप से, भारत ईरान से कच्चे तेल का एक प्रमुख खरीदार रहा है। इसका कारण रिफाइनरी के हिसाब से अनुकूलता और अनुकूल व्यापार शर्तें थीं।

प्रतिबंधों को 2018 में कड़ा किए जाने के बाद, मई, 2019 से आयात बंद हो गया और इसकी जगह पश्चिम एशिया, अमेरिकी और अन्य देशों से तेल का आयात किया जाने लगा। एक समय, ईरान से कच्चे तेल का भारत के कुल आयात में 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

पिछले सप्ताहांत, अमेरिका ने ईरान से युद्ध के कारण तेल की कीमतों में आई तेजी को कम करने के अपने नवीनतम प्रयास के तहत, समुद्री मार्ग में मौजूद ईरानी तेल की खरीद पर लगे प्रतिबंधों को 30 दिन के लिए हटा दिया। एक अनुमान के मुताबिक, 14 करोड़ बैरल ईरानी तेल समुद्र में जहाजों पर मौजूद है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments