नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने दिन में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
