scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलएआईएफएफ ने अंडर-16 फुटबॉल को मजबूत करने के लिए युवा विकास भागीदार नियुक्त किया

एआईएफएफ ने अंडर-16 फुटबॉल को मजबूत करने के लिए युवा विकास भागीदार नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत में अंडर-16 फुटबॉल को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की घोषणा की।

एआईएफएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह साझेदारी एआईएफएफ के राष्ट्रीय प्रतियोगिता ढांचे को डीएसएफ की युवा विकास क्षमताओं के साथ जोड़ती है, जो जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और देशभर में युवा खिलाड़ियों के लिए एक अधिक सुसंगत विकास मार्ग स्थापित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

इस साझेदारी के तहत एआईएफएफ जूनियर लीग के क्षेत्रीय दौर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए क्वालिफिकेशन मार्ग के रूप में जारी रहेंगे।

एआईएफएफ के उप महासचिव एम. सत्यनारायण ने कहा, ‘‘भारत में युवा फुटबॉल इस समय एक सशक्त दौर से गुजर रहा है और एआईएफएफ की विभिन्न लीग में अधिक अकादमियां भाग ले रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही हमारी अंडर-17 टीम का एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के लिए क्वालिफाई करना इस दिशा में सकारात्मक संकेत है। हमें विश्वास है कि ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन का यह सहयोग हमें आगे बढ़ने के लिए सही प्रोत्साहन देगा।’’

भाषा

आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments