scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबासमती चावल निर्यातक अमीर चंद के आईपीओ को दूसरे दिन 1.47 गुना अभिदान मिला

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद के आईपीओ को दूसरे दिन 1.47 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के दूसरे दिन 1.47 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 440 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 1,89,05,270 शेयरों के मुकाबले 2,77,21,680 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए तय कोटा को 5.24 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 78 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 56 प्रतिशत अभिदान मिला।

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 60 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का आईपीओ 27 मार्च को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 2,200 करोड़ रुपये हो जाता है।

हरियाणा स्थित इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित है और इसमें कोई ‘बिक्री पेशकश’ (ओएफएस) शामिल नहीं है।

यह कंपनी अपने ‘एरोप्लेन’ बासमती चावल ब्रांड के लिए जानी जाती है। कंपनी इस निर्गम से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments