scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा पावर की इकाई ने जीयूवीएनएल के साथ किए अनुपूरक बिजली खरीद समझौते

टाटा पावर की इकाई ने जीयूवीएनएल के साथ किए अनुपूरक बिजली खरीद समझौते

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) टाटा पावर की मूंदड़ा संयंत्र का संचालन करने वाली उसकी इकाई कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (सीजीपीएल) ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) के साथ अनुपूरक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ मूंदड़ा स्थित इकाइयों के संचालन के अस्थायी निलंबन के संदर्भ में हम सूचित करते हैं कि कंपनी ने टाटा पावर मूंदड़ा संयंत्र के लिए जीयूवीएनएल (गुजरात) के साथ अनुपूरक पीपीए निष्पादित किया है।’’

टाटा पावर की योजना इसी तरह के समझौते महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के साथ करने की भी है।

कंपनी ने दो जुलाई 2025 को मूंदड़ा संयंत्र की सभी इकाइयों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। संयंत्र बंद रहने से उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इससे पहले कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया था कि गुजरात मंत्रिमंडल ने अनुपूरक पीपीए को मंजूरी दे दी है और इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी किया जा चुका है। नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद कंपनी और जीयूवीएनएल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

गुजरात के कच्छ में स्थित 4,000 मेगावाट का मूंदड़ा अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (यूएमपीपी) कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र है। इसमें 800-800 मेगावाट की पांच इकाइयां हैं। यह संयंत्र गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को बिजली आपूर्ति करता है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments