scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशनोएडा में ऑटो रिक्शा के पलटने से चालक की मौत और महिला यात्री घायल

नोएडा में ऑटो रिक्शा के पलटने से चालक की मौत और महिला यात्री घायल

Text Size:

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च (भाषा) नोएडा में एक ऑटो रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण चालक की मौत हो गई और उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम फेज-दो थाना क्षेत्र में भंगेल नाले के पास की है जब सदन सरकार (40) एक महिला को ऑटो रिक्शा में बैठाकर अगाहपुर गांव की ओर से एलिवेटेड रोड होते हुए फेज-दो की तरफ जा रहे थे।

थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड से उतरते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सदन सरकार और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सदन सरकार की मौत हो गई। महिला का इलाज जारी है।

भाषा सं खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments