संत कबीर नगर (उप्र), 21 मार्च (भाषा) जिले की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ग्राम चरच निवासी सोभनाथ चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र रवि चौधरी के रूप में की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (खलीलाबाद) अमित कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की मां ने शनिवार को खलीलाबाद कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि आरोपी व्यक्ति ने शुक्रवार को उसकी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच की जा रही है।
भाषा सं राजेंद्र सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.