scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

Text Size:

शिमला, 21 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि शुक्रवार रात गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया।

पुलिस के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान प्रिंस (21), सुमनप्रीत (19) और बलबीर (20) के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से पुलिस दल ने बचाया ।

पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों का डलहौजी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार ये सभी पीड़ित पंजाब के जालंधर के निवासी थे।

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments