scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में ईद धूमधाम से मनाई गई

कर्नाटक में ईद धूमधाम से मनाई गई

Text Size:

बेंगलुरु, 21 मार्च (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को ईद-उल-फितर धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। हजारों लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की।

बेंगलुरु और अन्य प्रमुख शहरों में लोग सुबह-सुबह बड़ी संख्या में नमाज अदा करने, ईद की मुबारकबाद देने और रिश्तेदारों व दोस्तों से मिलने के लिए एकत्रित हुए। बाजारों में उत्सव का माहौल था और त्योहार से पहले कपड़ों, मिठाइयों और आभूषणों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी गई।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अपने संदेश में कहा, ‘ईद-उल-फितर का पर्व देश भर में इसे मना रहे सभी नागरिकों के लिए आनंद, शांति और समृद्धि लेकर आए। ऐसे में जब रमजान का महीना समाप्त हो गया है, आइए हम करुणा, उदारता और एकता के मूल्यों को संजोकर रखें। सभी को ईद मुबारक!’

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सामूहिक नमाज में भाग लेते हुए मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं और सद्भाव एवं करुणा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘मानवता के कल्याण के लिए दुआ करना आवश्यक है।’

मुख्यमंत्री ने कहा, “मानव जाति के कल्याण के लिए दुआ करना आवश्यक है, और लोगों को आपसी प्रेम और विश्वास के साथ रहना चाहिए। भारत विविध धर्मों और संस्कृतियों का देश है, और विविधता में एकता वाले इस राष्ट्र में सभी को सद्भाव से एक साथ रहना चाहिए। कोई भी धर्म घृणा का उपदेश नहीं देता; सभी धर्म प्रेम का समर्थन करते हैं।’’

उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘यह ईद खुशियां और समृद्धि लाए। ईद मुबारक!’

ईद पर लोगों के घरों में पारंपरिक पकवान जैसे सेवइयां और बिरयानी तैयार किए गए।

भाषा तान्या अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments