scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशभारत ने अफगानिस्तान को चिकित्सा सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को चिकित्सा सामग्री भेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए अफगानिस्तान को 2.5 टन दवाइयां और अन्य चिकित्सा सामग्री भेजी है।

पाकिस्तान द्वारा 16 मार्च को काबुल पर किए गए हवाई हमले में लगभग 400 लोग मारे गए और 250 से अधिक घायल हुए। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘16 मार्च को हुए जघन्य हमले में घायल हुए लोगों के चिकित्सा उपचार और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता के लिए, भारत ने काबुल को जरूरी दवाओं, चिकित्सा सामग्री, किट और उपकरणों की 2.5 टन खेप भेजी है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारत अफगान जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस कठिन घड़ी में हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।’’

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments