scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशपाकिस्तान के एटीसी ने 30 विमानों को ईरान के युद्घग्रस्त क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका

पाकिस्तान के एटीसी ने 30 विमानों को ईरान के युद्घग्रस्त क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका

Text Size:

लाहौर, 20 मार्च (भाषा) पाकिस्तान हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने पिछले दो दिन में लगभग 30 यात्री विमानों को ईरानी युद्धक्षेत्र में प्रवेश करने से रोका, जिससे एक बड़ी आपदा टल गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) के एटीसी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण, बुधवार और बृहस्पतिवार को लगभग 30 पाकिस्तानी यात्री विमान युद्धग्रस्त ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के करीब पहुंच गए थे। एटीसी ने समय पर मार्गदर्शन देकर एक बड़ी आपदा को टालने में मदद की।’

उन्होंने कहा कि ये विमान ईरान की सीमा के पास प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों का सामना कर रहे थे, जिससे स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गई थी।

हालांकि, लाहौर एटीसी की पेशेवर क्षमता के चलते विमान सुरक्षित रूप से खतरे वाले क्षेत्र से दूर कर दिए गए।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments