scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअलप्पुझा में झड़प के बाद 'हमले' में एक व्यक्ति की मौत; पांच लोग गिरफ्तार

अलप्पुझा में झड़प के बाद ‘हमले’ में एक व्यक्ति की मौत; पांच लोग गिरफ्तार

Text Size:

अलप्पुझा (केरल), 20 मार्च (भाषा) केरल के एझुपुन्ना के एक बार में हुई झड़प के बाद एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान निधिन के रूप में हुई है, जो एर्नाकुलम जिले के कुंबलांगी का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे अरूर पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिकी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात एझुपुन्ना के एक बार में निधिन और तीन अन्य व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ।

प्राथमिकी में कहा गया है कि बार से बाहर आने के बाद, निधिन सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा था। उसके साथ आरोपियों ने कथित तौर पर मारपीट की और लात मारी।

कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया और सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस ने बताया कि निधिन को सड़क के किनारे पड़ा देखकर आसपास के लोग उसे कुंबलांगी के एक अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शुक्रवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी औपचारिक रूप से दर्ज की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments