चंडीगढ़, 20 मार्च (भाषा) हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस हादसे में एक बस ने वैन को टक्कर मार दी जिससे उसमें आग लग गई।
समालखा थाना के प्रभारी गुलशन ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात जीटी रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई।
उन्होंने बताया कि वैन चालक और दो यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन महिला का पैर सीट में फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सकी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा राखी अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
