scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलखेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी

खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी

Text Size:

भुवनेश्वर, 20 मार्च (भाषा) विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप 2028 की मेजबानी करने जा रहे ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी ।

उन्होंने कहा कि ओडिशा को दुनिया भर से खिलाड़ियों और प्रशंसकों के स्वागत कर इंतजार है।

विश्व एथलेटिक्स परिषद ने 2028 में होने वाली चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को दी है और इसका आयोजन ओडिशा में होगा ।

माझी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप 2028 की मेजबानी ओडिशा को मिली है । इसके साथ ही भारत में 22 साल बाद यह चैम्पियनशिप हो रही है । इससे साबित होता है कि भारत वैश्विक खेल केंद्र के रूप में उभर रहा है और हम विश्व स्तरीय श्रेष्ठता को लेकर प्रतिबद्ध हैं ।’’

उन्होंने खेलों के ‘इकोसिस्टम’ को मजबूत करने में लगातार मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments