scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल

ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने का आह्वान किया।

‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026’ में आयोजित एक मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली के उत्पादन, पारेषण और वितरण की पूरी प्रक्रिया को और अधिक बेहतर और किफायती बनाना होगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया।

बिजली मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘दुनिया भर में जारी अनिश्चितताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को समझते हुए, मंत्री ने प्रति व्यक्ति बिजली की खपत बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव की प्रक्रिया को तेज करने पर बल दिया।’

मंत्री ने परमाणु ऊर्जा को भी बिजली का एक साफ-सुथरा जरिया बताया और ‘शांति अधिनियम’ (भारत में बदलाव के लिए परमाणु ऊर्जा का सतत उपयोग और विकास) को इस दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया।

इस बैठक की सह-अध्यक्षता नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद नायक ने की।

इस अवसर पर बिजली मंत्री ने वितरण कंपनियों की एक रिपोर्ट भी जारी की। यह रिपोर्ट दिखाती है कि कौन सी कंपनी ग्राहकों को कितनी बेहतर सुविधाएं दे रही है। इसमें सही समय पर मीटर लगाना, सही बिल देना और ग्राहकों की शिकायतों को जल्दी सुलझाने जैसे पैमानों पर कंपनियों की रैंकिंग की गई है।

भाषा सुमित रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments