scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशझारखंड के जमशेदपुर में एक मरीज ने अस्पताल भवन के चौथे तल से कूदकर जान दी

झारखंड के जमशेदपुर में एक मरीज ने अस्पताल भवन के चौथे तल से कूदकर जान दी

Text Size:

जमशेदपुर, 20 मार्च (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में सरकारी अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक मरीज ने कथित तौर पर इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह मरीज पास के परशुडीह क्षेत्र का निवासी था।

मरीज के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह एचआईवी संक्रमित था और उसे तपेदिक भी था एवं उसे 16 मार्च को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक, उसने बृहस्पतिवार रात भी खिड़की से दो बार कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी मां ने उसे रोक लिया था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जब मरीज की मां सो रही थी तब उसने चौथे तल से कथित रूप से छलांग लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई।

एमजीएम थाने के प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments