scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशएक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है, जब उसके नागरिक स्वस्थ हों: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है, जब उसके नागरिक स्वस्थ हों: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Text Size:

मथुरा (उप्र), 20 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है, जब उसके नागरिक स्वस्थ हों।

राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में नवनिर्मित ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ (कैंसर चिकित्सा केंद्र) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक सशक्त और ‘आत्मनिर्भर’ भारत तभी संभव है, जब उसके नागरिक स्वस्थ हों।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आज कैंसर सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। इस बीमारी का समय पर पता चलना और उच्च स्तरीय उपचार मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कुछ परिवारों के लिए आर्थिक परिस्थितियों के कारण इस बीमारी का इलाज मुश्किल या लगभग असंभव सा लगता है।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जनसेवा की भावना से काम करने वाले संगठन समाज कल्याण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मथुरा-वृंदावन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।

भाषा अरुणव आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments