scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशकेरल: माकपा नेता पर शादी का झांसा दे कर महिला से यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज

केरल: माकपा नेता पर शादी का झांसा दे कर महिला से यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज

Text Size:

पथनमथिट्टा, 20 मार्च (भाषा) केरल के रान्नी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक स्थानीय नेता के खिलाफ शादी का झूठा वादा करके दो साल से अधिक समय तक एक महिला के साथ यौन संबंध रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब आरोपी द्वारा शादी का वादा तोड़ने के बाद 32 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एलन मैथ्यू ने महिला से शादी करने का वादा करने के बाद जून 2024 से कई बार अपनी कार में, कोच्चि के एक होटल में और वागामोन के एक रिसॉर्ट में उसके साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि महिला गर्भवती हो गई और जब उसे पता चला कि आरोपी उससे शादी नहीं करने वाला है, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस महिला का बयान दर्ज करने गई तो उसने कहा कि वह केवल आरोपी से शादी करना चाहती है और मामला दर्ज नहीं कराना चाहती।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पंजीकृत विवाह के लिए भी आवेदन किया था और उसकी तारीख 23 मार्च तय की गई थी।

हालांकि, उसने हाल ही में अपना वादा तोड़ दिया और महिला ने 18 मार्च को आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला का बयान दर्ज किया गया और मैथ्यू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने यह भी बताया कि मैथ्यू को पार्टी से कथित तौर पर निकाल दिया गया है। वह फिलहाल छिपा हुआ है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में रान्नी से माकपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments