scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशभाजपा समर्थित नीरज कुमार निर्वाचित हुए रांची के उपमहापौर

भाजपा समर्थित नीरज कुमार निर्वाचित हुए रांची के उपमहापौर

Text Size:

रांची, 19 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित नीरज कुमार बृहस्पतिवार को प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी परमजीत सिंह को 23 मतों से हराकर रांची नगर निगम के उपमहापौर चुने गए।

इस पद के लिए चुनाव यहां जिला समाहरणालय में हुआ, जहां नगर निगम चुनाव में हाल में निर्वाचित हुए सभी 53 वार्डों के पार्षदों ने वोट डाला।

यह मुकाबला वार्ड 31 के पार्षद कुमार और वार्ड 44 के पार्षद सिंह के बीच था।

एक अधिकारी ने बताया कि कुमार को 38 मत मिले, जबकि सिंह को 15 वोट प्राप्त हुए।

चुनाव से पहले, नव निर्वाचित महापौर रोशनी खलखो और सभी 53 वार्डों के पार्षदों को जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राज्य में रांची समेत 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए 23 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया।

चुनाव परिणाम 27 और 28 फरवरी को घोषित किए गए।

नगर निगम चुनाव हालांकि राजनीतिक दलों के चुनावी चिन्हों पर नहीं लड़े गए, लेकिन अधिकतर उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त था।

भाषा राजकुमार माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments