scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलतेंदुलकर के समर्थन से अहमदाबाद में खुलेगी क्रिकेट अकादमी

तेंदुलकर के समर्थन से अहमदाबाद में खुलेगी क्रिकेट अकादमी

Text Size:

अहमदाबाद, 19 मार्च (भाषा) सचिन तेंदुलकर के समर्थन से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी 10 अप्रैल से यहां शुरू होगी, जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की एक टीम मार्गदर्शक के रूप में पांच वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देगी।

एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी को पिछले साल लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब वह संचालन के लिए तैयार है।

एसजी रोड पर वैष्णोदेवी सर्कल के पास शंकुस फार्म में स्थित इस अकादमी के बुनियादी ढांचे में पेशेवर क्रिकेट नेट, मैचों के आयोजन के लिए मैदान, आधुनिक साजो समान से सजा जिम और एक रनिंग ट्रैक शामिल हैं।

एसआरटी10 ग्लोबल अकादमी पहले से ही नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में संचालित की जा रही है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments