scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोशल मीडिया मंच 'एक्स' की सेवाएं दुनिया भर में बाधित, हजारों उपयोगकर्ता प्रभावित

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की सेवाएं दुनिया भर में बाधित, हजारों उपयोगकर्ता प्रभावित

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को बुधवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण भारत सहित दुनिया भर के हजारों उपयोगकर्ताओं के लिए इसकी सेवाएं बाधित हो गईं।

सेवाओं के बाधित होने पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के अनुसार, भारतीय समयानुसार रात आठ बजे के कुछ ही देर बाद इस मंच के काम न करने की खबरें तेजी से बढ़ने लगीं।

विभिन्न क्षेत्रों के उपयोगकर्ताओं ने मोबाइल ऐप और कंप्यूटर वेबसाइट दोनों में समस्या आने की सूचना दी है।

भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के उपयोगकर्ताओं ने अपनी टाइम लाइन को अद्यतन करने, उत्तर देखने और नए संदेश साझा करने में आ रही दिक्कतों की शिकायत की।

मोबाइल ऐप का उपयोग करने वाले लोग अपनी सामग्री को फिर से लोड करने में असमर्थ रहे और मंच पर एक त्रुटि संदेश दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था ‘इस समय संदेश प्राप्त नहीं किए जा सकते। कृपया बाद में पुनः प्रयास करें।

सेवाएं बाधित होने के कारणों के संबंध में ‘एक्स’ की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक वक्तव्य जारी नहीं किया गया है।

भाषा

सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments