scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भाजपा विधायक राम पाडा जमातिया

त्रिपुरा विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भाजपा विधायक राम पाडा जमातिया

Text Size:

अगरतला, 18 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम पाडा जमातिया बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। यह पद बिस्वा बंधु सेन के निधन से खाली हुआ था।

गोमती जिले के बागमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक जमातिया ने मंगलवार को इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को विधानसभा में जमातिया का नाम प्रस्तावित किया, जिसे विपक्ष की ओर से मौन के बीच ध्वनि मत से अनुमोदित कर दिया गया।

भाजपा विधायकों के अलावा, भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी ‘टिपरा मोथा पार्टी’ (टीएमपी) और ‘इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (आईपीएफटी) के विधायकों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए जमातिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य को यह अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मैं विपक्षी विधायकों सहित सभी सदस्यों का आभारी हूं। मैं विधानसभा को निष्पक्ष रूप से चलाने की पूरी कोशिश करूंगा।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments