scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराजस्थान के सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी

Text Size:

जयपुर, 17 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को कहा कि ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ (एआई) को यदि सोच-समझकर शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाए तो यह बुनियादी शिक्षा की प्रक्रिया को काफी मजबूत बना सकता है।

श्रीनिवास ने यहां ‘संपर्क फाउंडेशन’ के सौजन्य से आयोजित ‘राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने और शिक्षा से जुड़े निर्णय लेने एवं सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान ऐसे नए तरीकों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो शिक्षकों को सशक्त बनाते हैं, कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाएं और उन्हें अधिक जवाबदेह बनाते हैं।

श्रीनिवास ने कहा कि बच्चों के सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, शिक्षण विधियों और नीतियों को एक साथ लाने में एआई एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments