scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में 15 दिनों की मांग के लिए एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध : मुख्यमंत्री नायडू

आंध्र प्रदेश में 15 दिनों की मांग के लिए एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध : मुख्यमंत्री नायडू

Text Size:

अमरावती, 17 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि राज्य के पास वर्तमान में 14,000 टन एलपीजी का भंडार है, जो अगले 15 दिनों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ रियल टाइम गवर्नेंस सिस्टम (आरटीजीएस) पर एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला की समीक्षा करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एलपीजी का अतिरिक्त भंडार जल्द ही पहुंच जाएगा।

नायडू ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ अगले 15 दिनों के लिए गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।’’

घरेलू सिलेंडरों की अवैध आपूर्ति को रोकने के लिए, मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार की आपूर्ति के लिए ई-केवाईसी और ओटीपी के उपयोग को अनिवार्य कर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों, छात्रावासों और मंदिरों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एलपीजी पर तत्काल दबाव कम करने के लिए, नायडू ने राज्य में इंडक्शन स्टोव के भंडार को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के माध्यम से करने की भी वकालत की।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments