scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशकांग्रेस की सीईसी की केरल को लेकर बैठक, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस की सीईसी की केरल को लेकर बैठक, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जाएगी।

पार्टी का कहना है कि जीतने की संभावना को मुख्य आधार बनाकर उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज कई नामों को मंजूरी दे दी है। उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की संभावना एक प्रमुख मानदंड है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम उम्मीदवारों के नामों की शीघ्र घोषणा करेंगे।’’

केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है।

भाषा हक हक शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments