scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशमिजोरम विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पारित किए गए

मिजोरम विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पारित किए गए

Text Size:

आइजोल, 17 मार्च (भाषा) मिजोरम विधानसभा के 28 दिवसीय बजट सत्र के दौरान बहुविवाह पर रोक लगाने और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ाने वाले विधेयक सहित कुल 10 सरकारी विधेयक पारित किए गए।

बजट सत्र सोमवार देर रात अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

इसकी घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकजामा ने 17 फरवरी से शुरू हुए सत्र की कार्यवाही पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट दी।

सत्र के दौरान, सदन ने सर्वसम्मति से 10 सरकारी विधेयकों को मंजूरी दी, जिनमें ‘मिजो विवाह और संपत्ति का उत्तराधिकार (संशोधन) विधेयक, 2026’ शामिल है। यह विधेयक बहुविवाह को प्रतिबंधित करने और महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को बढ़ाने का प्रावधान करता है।

साथ ही ‘मिजोरम (सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण निवारण) विधेयक, 2026’ और ‘मिजोरम राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026’ भी पारित किए गए।

अध्यक्ष के अनुसार, विधानसभा ने संविधान की आठवीं अनुसूची में मिजो भाषा को शामिल करने की मांग करने वाला एक प्रस्ताव भी अपनाया।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments