scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशएअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें संचालित करेंगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें संचालित करेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने के लिए 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई हवाई अड्डे ने विदेशी उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके परिणामस्वरूप इंडिगो, एअर इंडिया समूह और स्पाइसजेट ने दुबई के लिए अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वे मस्कट और जेद्दा सहित पश्चिम एशिया से आने-जाने के लिए 44 उड़ानें संचालित करेंगी।

इंडिगो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दुबई हवाई अड्डा अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए दुबई में विमानों के उतरने की अनुमति अगले आदेश तक रोक दी गई है।

स्पाइसजेट ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के कारण उसकी दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें फिलहाल प्रतिबंधित हैं।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments