scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशन्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड की ओर मोड़ा गया

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड की ओर मोड़ा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ए350 विमान को संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण सोमवार सुबह आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, विमान में लगभग 300 लोग सवार थे और यह शैनन की ओर मोड़े जाने से पहले लगभग छह घंटे तक हवा में रहा।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘15 मार्च को न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान एआई 102 को संदिग्ध तकनीकी खराबी के बाद एहतियात के तौर पर शैनन, आयरलैंड की ओर मोड़ दिया गया।”

प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।’

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान शैनन की ओर मोड़े जाने से पहले लगभग छह घंटे तक हवा में रहा।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments