scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारियों ने बैनर और पोस्टर हटाए

तमिलनाडु: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारियों ने बैनर और पोस्टर हटाए

Text Size:

चेन्नई, 16 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रभावी आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कारण सोमवार को अधिकारियों ने चेन्नई और राज्य के अन्य हिस्सों में राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर तथा दीवार पर लगे विज्ञापन हटा दिए।

मदुरै में उड़न दस्तों, निगरानी दलों और निगरानी दलों से संबंधित वाहनों में जीपीएस उपकरण लगाए गए तथा सतर्कता बढ़ाने के लिए उन्हें रवाना किया गया।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालयों में चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन, चेंगलपट्टू, तेनकासी, तंजावुर और राज्य के अन्य हिस्सों में नगर निगम के कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर, नाम बोर्ड और राजनीतिक दलों के झंडे हटा दिए।

राज्य में 15 मार्च से संहिता लागू हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि केरल की सीमा से लगे कन्याकुमारी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने निगरानी तेज कर दी है तथा सीमा चौकियों पर वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी है।

चेंगलपट्टू में पुलिस और निर्वाचन आयोग के हवाई दस्तों ने वाहनों की तलाशी ली ताकि नकदी या मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से रखी गई वस्तुओं का पता लगाया जा सके।

तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अर्चना पटनायक ने खासकर व्यापारियों समेत संपूर्ण जनता से अपील की है कि वे अपने स्वामित्व को साबित करने और नकदी की जब्ती से बचने के लिए अपने साथ ‘‘वैध’’ दस्तावेज रखें।

सीईओ ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर व्यापारी या आम जनता स्वामित्व का दावा करने वाले वैध दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, तो अधिकारी धन जब्त नहीं करेंगे।’’

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments