scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशहरियाणा कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली से रवाना

हरियाणा कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली से रवाना

Text Size:

शिमला, 16 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम से ठहरे कांग्रेस की हरियाणा इकाई के 31 विधायक सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए सोलन जिले के कसौली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

हरियाणा के विधायकों ने कसौली के एक रिजॉर्ट में तीन मिनी बसों में सवार होने से पहले विजय का चिह्न बनाया और उनका काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हो रहा है।

‘क्रॉस-वोटिंग’ की चिंताओं के बीच कांग्रेस ने हरियाणा के विधायकों को शुक्रवार शाम को शिमला के बाहरी इलाके कुफरी में स्थानांतरित कर दिया था और उन्हें वहां दो रिजॉर्ट में ठहराया गया था। विधायकों के लिए 37 कमरे आरक्षित किए गए थे।

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें भाजपा सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने पर रिक्त हो रही हैं।

भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल इन सीटों के लिए चुनाव मैदान में है, और प्रत्येक उम्मीदवार को उच्च सदन में पहुंचने के लिए 31 मतों की आवश्यकता है।

हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के पास 37 सदस्य हैं, जो उसके उम्मीदवार को सीट जिताने के लिए पर्याप्त संख्या है। हालांकि, क्रॉस-वोटिंग की स्थिति में कांग्रेस की जीत की संभावना खतरे में पड़ सकती है।

नब्बे सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 48 विधायक हैं, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (इनेलो) के पास दो विधायक हैं और तीन विधायक निर्दलीय हैं।

भाषा शोभना गोला

गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments