scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशकेरल में चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सतीशन

केरल में चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: सतीशन

Text Size:

कोच्चि, 15 मार्च (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा विभिन्न चरणों में करेगी।

सतीशन ने यहां पत्रकारों से कहा कि सीट बंटवारे को लेकर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सहयोगियों के साथ कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा, “चुनाव की घोषणा को लेकर अनिश्चितता के कारण सभी पार्टियों ने फिलहाल उम्मीदवारों की घोषणा देरी से करने का फैसला किया। चुनाव घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा अलग-अलग चरणों में की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि यूडीएफ सहयोगियों के साथ सीट के बंटवारे को एक अन्य बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “सीट बंटवारे का मामला अंतिम चरण में है और सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। अगर किसी सीट पर बदलाव की आवश्यकता होगी, तो इस पर चर्चा की जाएगी।”

सतीशन ने कहा कि किसी भी सहयोगी दल ने अतिरिक्त सीट की मांग नहीं की है और यूडीएफ पार्टियां अच्छे समन्वय के साथ आगे बढ़ रही हैं।

भाषा यासिर सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments