scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअसम: बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

असम: बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Text Size:

दिफू (असम), 14 मार्च (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यहां एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मध्य असम के मोरीगांव जिले के मोइराबारी से नगालैंड के दीमापुर जा रही बस बोकाजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्खिजन में तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘सड़क पर एक मोड़ पार करने की कोशिश करते समय चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। चालक समेत चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक बच्चे सहित 10 लोगों को इलाज के लिए दीमापुर के एक अस्पताल में भेजा है।’’

मृतकों की पहचान अब्दुल बारेक, खलील रहमान, छबीना सुल्ताना और अलाल उद्दीन के रूप में हुई है।

भाषा यासिर सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments