scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशओडिशा के केंद्रपाड़ा में मगरमच्छ के हमले में मछुआरे की मौत

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में मगरमच्छ के हमले में मछुआरे की मौत

Text Size:

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 11 मार्च (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव में मगरमच्छ के हमले में 48-वर्षीय एक मछुआरे की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बाद में वन और दमकल कर्मियों ने नदी से क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर को महाकालपाड़ा वन क्षेत्र के बौलाकानी गांव में हुई। मछुआरा देबा कुमार मंडल जब मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहा था, तभी एक मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। उन्होंने बताया कि उसका शव बुधवार को बरामद किया गया।

राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) वन प्रभाग के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वरदराज गांवकर ने कहा कि यद्यपि यह घटना राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से बाहर हुई, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक मछुआरे के परिजनों को अनुग्रह राशि भुगतान योजना के तहत राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के साथ संघर्ष के परिणामस्वरूप होने वाली मौतों के लिए संशोधित अनुग्रह राशि के अनुसार, वन विभाग शोक संतप्त परिवार को 10 लाख रुपये प्रदान करेगा।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments