scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशएसएससी मामले में ईडी ने बंगाल के पूर्व शिक्षा सचिव, तृणमूल के पूर्व नेता कुंतल घोष को तलब किया

एसएससी मामले में ईडी ने बंगाल के पूर्व शिक्षा सचिव, तृणमूल के पूर्व नेता कुंतल घोष को तलब किया

Text Size:

कोलकाता, 11 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती मामले के संबंध में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा सचिव मनीष जैन और तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता कुंतल घोष को तलब किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जैन और घोष दोनों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

यह कदम राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखोपाध्याय को इसी मामले में तलब किए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए कुंतल घोष को बाद में इस मामले के संबंध में ईडी ने हिरासत में लिया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

अधिकारी ने बताया कि एसएससी भर्ती जांच में ईडी को नए सुराग मिले हैं, जिसके चलते घोष और जैन को विस्तृत पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

उन्होंने कहा, “हमारे अधिकारी हाल के हफ्तों में जुटाए गए सबूतों की जांच करेंगे और पूर्व नौकरशाह और पार्टी नेता से तदनुसार पूछताछ करेंगे।”

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments