scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमखेलभांबरी-गोरानसन की जोड़ी इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में

भांबरी-गोरानसन की जोड़ी इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 11 मार्च (भाषा) भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी युकी भांबरी और स्वीडन के उनके जोड़ीदार गोरान गोरानसन ने सैंडर एरेंड्स और जिरी लेहेका की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज करके इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भांबरी और गोरानसन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एरेंड्स और लेहेका को 6-4 6-4 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 14 मिनट तक चला। मैच में उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और इस बीच उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों की दो बार सर्विस तोड़ी।

भारत और स्वीडन की जोड़ी ने मैच में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा। उन्होंने प्रत्येक सेट में एक-एक ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और आसानी से जीत दर्ज की।

भांबरी और गोरानसन इस प्रतिष्ठित एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के अंतिम आठ के मुकाबले में ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एरलर और इटली के एंड्रिया वावासोरी का सामना करेंगे।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments