scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलमैनी 2026 में भी एचआरटी फोर्ड रेसिंग के साथ बने रहेंगे

मैनी 2026 में भी एचआरटी फोर्ड रेसिंग के साथ बने रहेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) भारतीय ड्राइवर अर्जुन मैनी 2026 के डीटीएम सत्र में भी एचआरटी फोर्ड रेसिंग टीम के साथ बने रहेंगे। टीम ने बुधवार को यह घोषणा की।

मैनी एचआरटी फोर्ड रेसिंग के प्रमुख ड्राइवरों में से एक हैं। टीम फोर्ड मस्टैंग जीटी3 ईवीओ के साथ डीटीएम के नए सत्र के लिए तैयार है।

फोर्ड रेसिंग के ड्राइवर मैनी के पास डीटीएम का व्यापक अनुभव है और वह टीम के अभिन्न अंग बने हुए हैं।

मैनी डीटीएम के नए सत्र में जिस नंबर 36 फोर्ड मस्टैंग जीटी3 ईवीओ को चलाएंगे वह एक ‘अपडेटेड रेवेनोल डिजाइन’ कार होगी।

इस 28 वर्षीय भारतीय ड्राइवर ने एचआरटी के साथ 78 डीटीएम रेस में भाग लिया है। इनमें से वह तीन बार पोडियम पर पहुंचे जबकि एक बार उन्होंने पोल पोजीशन हासिल की। उन्होंने 2022 से कई अंतरराष्ट्रीय जीटी रेसिंग में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments