scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशनकवी ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

नकवी ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां ईरानी दूतावास पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नकवी ने कहा कि खामेनई एक महान आध्यात्मिक शख्सियत थे, जिनकी ‘‘शहादत’’ हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत बुद्ध का देश है। हमारा यह मानना रहा है कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि खुद एक समस्या है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा है।’’

नकवी ने कहा, ‘‘अमन-इंसानियत की हिफाजत के लिए जरूरी है कि संकट के समुद्र से अमन का अमृत निकले, यही प्रार्थना है।’’

उन्होंने कहा कि ईरान एवं खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं, जिनकी सुरक्षा जरूरी है तथा सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए।

गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में खामेनेई मारे गए थे।

भाषा हक हक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments