scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएआरसीआईएल ने फणींद्रनाथ काकरला सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

एआरसीआईएल ने फणींद्रनाथ काकरला सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Text Size:

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (एआरसीआईएल) ने फणींद्रनाथ काकरला को आठ मार्च से अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि काकरला ने पल्लव मोहपात्रा का स्थान लिया है।

मोहपात्रा ने सीईओ और एमडी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ दिया था।

एआरसीआईएल के चेयरमैन नारायणन सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि वह कंपनी को वृद्धि और मूल्य निर्माण के अगले चरण में ले जाएंगे। यह पिछले वर्ष के दौरान कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा परिकल्पित उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है।’’

कंपनी ने बताया कि काकरला अप्रैल, 2024 में ही कंपनी से जुड़े थे। उस समय उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। इस दौरान उन्होंने कंपनी की रणनीति, कारोबार बढ़ाने और कामकाज में सुधार से जुड़े कामों में नेतृत्व टीम के साथ मिलकर काम किया।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments