scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलअर्शदीप ने 25 मीटर पिस्टल का टी3 ट्रायल जीता

अर्शदीप ने 25 मीटर पिस्टल का टी3 ट्रायल जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) अर्शदीप कौर ने दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर सहित शीर्ष निशानेबाजों को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय चयन ट्रायल (ग्रुप ए) की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

क्वालीफाइंग दौर में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने वाली पंजाब की निशानेबाज ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में अनुभवी दिव्या टीएस को 37-36 से पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

एशियाई खेलों की पूर्व चैंपियन राही सरनोबत ने 33 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सरनोबत को इससे पहले शूट ऑफ में दिव्या ने पछाड़ा था।

मनु फाइनल में छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने दो दिन चले क्वालीफाइंग दौर में प्रिसिजन और रैपिड में कुल 582 अंक (प्रिसिजन में 287, रैपिड में 295) के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

सरनोबत (प्रिसिजन 292, रैपिड 288) और दिव्या (प्रिसिजन 290, रैपिड 290) दोनों ने 580 का समान स्कोर बनाया लेकिन ‘एक्स’ (बुल्स आई) पर अधिक निशाने लगाने के कारण सरनोबत दूसरे स्थान पर रहीं। सरनोबत ने ‘एक्स’ पर 20 जबकि दिव्या ने 13 निशाने लगाए।

अर्शदीप ने कुल 575 अंक (प्रिसिजन 285, रैपिड 290) के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments