scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशपंजाब ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है : राज्यपाल कटारिया

पंजाब ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है : राज्यपाल कटारिया

Text Size:

चंडीगढ़, छह मार्च (भाषा) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है, स्कूली शिक्षा को मजबूत किया है और मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने के लिए एक ठोस प्रयास शुरू किया है।

राज्यपाल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए काम कर रही है।

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में कटारिया ने इस बात पर जोर दिया कि विधानसभा का वार्षिक बजट सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नागरिकों के कल्याण के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस सत्र में की गई चर्चाएँ पंजाब के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए ठोस कार्यों में परिणत होंगी।

उन्होंने पंजाब की सेवा करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि सरकार एक जीवंत और प्रगतिशील ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए पंजाब को विकास के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही है।

राज्य की स्वास्थ्य संबंधी पहलों पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत किया है, जो एक एकीकृत प्रणाली के तहत रोकथाम और उपचार से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक लचीली, समावेशी और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है, जो आज पंजाब के हर कोने में, सबसे दूरस्थ गांव से लेकर सबसे व्यस्त शहरी केंद्र तक, स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत, समावेशी और नागरिक-केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली बनाने के प्रति अपने संकल्प में अडिग है, जो आज पंजाब में सबसे दूरस्थ गांव से लेकर सबसे व्यस्त शहरी केंद्र तक राज्य के हर कोने में दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन के केंद्र में 881 ‘आम आदमी क्लीनिक’ हैं, जो एक प्रमुख पहल है और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण के विश्व स्तरीय मॉडल के रूप में तेजी से उभर रही है और यह देश भर से तथा उससे बाहर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है तथा प्रशंसा अर्जित कर रही है।

कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार ने कैंसर देखभाल केंद्रों को मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

राज्य सरकार के नशा-विरोधी अभियान के बारे में कटारिया ने कहा कि सरकार ने राज्य भर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने के लिए एक व्यापक और दृढ़ प्रयास के रूप में ‘‘युद्ध नशियां विरुद्ध’’ अभियान शुरू किया है।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments