scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के पालघर में बार-बार ‘तंग’ किए जाने के कारण युवक ने पिता की हत्या की

महाराष्ट्र के पालघर में बार-बार ‘तंग’ किए जाने के कारण युवक ने पिता की हत्या की

Text Size:

पालघर, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के मोखड़ा तालुका में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में रविवार को 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ईश्वर वालया वाजे के रूप में हुई है, जिसने बार-बार तंग किए जाने के कारण अपने पिता वालया हड़क्या वाजे (47) पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि मोखड़ा तालुका के चास के निवासी और पेशे से किसान मुरलीधर जगन्नाथ मोकाशी (51) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर, मोखड़ा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments