scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा सरकार हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिये चार मार्गों का निर्माण करेगी

त्रिपुरा सरकार हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिये चार मार्गों का निर्माण करेगी

Text Size:

अगरतला, तीन मार्च (भाषा) त्रिपुरा के वन मंत्री अनीमेष देबबर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार हाथियों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए खोवाई जिले के मुंगियाकामी में चार ‘एलीफेंट पास’ (हाथी मार्ग) का निर्माण करेगी।

अथरामुरा पर्वतमाला की तलहटी में स्थित मुंगियाकामी को हाथी कॉरिडोर घोषित किया गया है। वर्ष 2024 में मुंगियाकामी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेनों की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई थी।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम हाथियों के झुंड की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मुंगियाकामी में कम से कम चार मार्ग (एलीफेंट पास) के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।”

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ऐसे और भी मार्गों का निर्माण किया जाएगा।

भाषा

दिलीप माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments