scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशखामेनेई की हत्या के विरोध में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

खामेनेई की हत्या के विरोध में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों, खासकर राजनयिक मिशनों और शिया आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, ‘हमने एहतियाती कदम के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। हम सोशल मीडिया और जमीनी स्तर से मिल रही जानकारियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।’

भाषा

राखी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments