scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशहैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

Text Size:

हैदराबाद, एक मार्च (भाषा) ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा रविवार को कड़ी कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर, नानकरामगुडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अतिरिक्त बल तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी है।’’

अमेरिका और इजराइल द्वारा शनिवार को किये गए संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के विरोध में रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन हुआ था।

ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की, जिसके भारत सहित दुनिया भर में विरोध प्रदर्शनों और शोक की लहर दौड़ गई।

हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारतीय नागरिकों को वीजा और कांसुलर सेवाएं प्रदान करता है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments