scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशउप्र : नैनीताल में ब्रिटिशकालीन इमारत आग में जलकर खाक

उप्र : नैनीताल में ब्रिटिशकालीन इमारत आग में जलकर खाक

Text Size:

नैनीताल, एक मार्च (भाषा) उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को एक ब्रिटिशकालीन इमारत में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि इमारत पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर सात में अग्निकांड का शिकार हुई ग्लेनमोर इमारत में रहने वाले दोनों परिवार सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। लेकिन इमारत का बड़ा हिस्सा लकड़ी का बना होने के कारण उसका अधिकांश भाग आग की भेंट चढ़ गया।

तल्लीताल के पुलिस थाना प्रभारी मनोज नैनवाल ने बताया कि इस इमारत में ललित मोहन तिवारी और अनिल जोशी के परिवार रहते थे।

उन्होंने बताया कि दोनों परिवार सुरक्षित हैं। हालांकि, घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

भाषा

सं, दीप्ति रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments