scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशमेजर जनरल अजय सिंह डबास ने जम्मू-कश्मीर में डेल्टा फोर्स के जीओसी के रूप में पदभार संभाला

मेजर जनरल अजय सिंह डबास ने जम्मू-कश्मीर में डेल्टा फोर्स के जीओसी के रूप में पदभार संभाला

Text Size:

जम्मू, एक मार्च (भाषा) मेजर जनरल अजय सिंह डबास ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी बल (डेल्टा) की कमान संभाल ली है। उन्होंने मेजर जनरल ए.पी. एस. बल का स्थान लिया है। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

डेल्टा फोर्स का गठन पांच सितंबर 1994 को हुआ था और इसका मुख्यालय रामबन जिले के बटोटे क्षेत्र में स्थित है। यह बल चेनाब घाटी के रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में आतंकवाद को काफी हद तक समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।

डेल्टा के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभालने के बाद, मेजर जनरल डबास ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सभी रैंकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। सेना के जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

मेजर जनरल डबास ने सभी कर्मियों से परिचालन उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों एवं अटूट सतर्कता बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

मेजर जनरल बल ने नवंबर 2024 में डेल्टा फोर्स की कमान संभाली थी और उन्होंने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए एक सफल अभियान चलाया था, जिसके परिणामस्वरूप 22 फरवरी को किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद संगठन के कमांडर सैफुल्लाह सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे।

पिछले एक साल में किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में चलाए गए निरंतर अभियान में कुल सात पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर किये गये हैं।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments