नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
माना जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद पैदा हुई मौजूदा स्थिति के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राज्यों के अपने दो दिवसीय दौरे से आज रात दिल्ली लौटने के बाद सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह संभवत: रात करीब साढ़े नौ बजे यहां पहुंचेंगे।’’
मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा किया था।
भाषा सिम्मी दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
