scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसिक्किम में कदम रखेगी हयात होटल्स, गंगटोक में 150 कमरों के होटल की नींव रखी गई

सिक्किम में कदम रखेगी हयात होटल्स, गंगटोक में 150 कमरों के होटल की नींव रखी गई

Text Size:

गंगटोक, एक मार्च (भाषा) दिग्गज होटल श्रृंखला ‘हयात होटल्स कॉरपोरेशन’ सिक्किम में प्रवेश करने जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गंगटोक में 150 कमरों का एक नया होटल विकसित करेगी।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को इस परियोजना की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी। यह होटल गंगटोक के मिन्तोकगांग में ‘सूर्यविलास’ बहु-उद्देशीय परियोजना के हिस्से के रूप में बनाया जाएगा, जो एमजी मार्ग से लगभग दो किलोमीटर दूर त्सोमगो झील की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित है।

प्रस्तावित ‘हयात रीजेंसी गंगटोक’ का उद्देश्य राज्य में माइस (बैठकों, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) पर्यटन को बढ़ावा देना है।

हालांकि, इस परियोजना में होने वाले कुल निवेश का तत्काल पता नहीं चल सका है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह परियोजना सिक्किम के शांतिपूर्ण वातावरण, प्रगतिशील शासन और पूर्वी हिमालय के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरते निवेश विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने इस सहयोग के लिए एसएम ग्रुप, पोद्दार ग्रुप और हयात को बधाई दी।

भाषा सुमित पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments